Breaking NewsJHARKHANDRANCHIUncategorized

Lockdown: इधर कार से द‍िल्‍ली से रांची पहुंच गए दो BJP सांसद, उधर लाखों लोग घर आने के लिए त’ड़प रहे…

राँची : झारखंड के दो सांसद तीन राज्यों की सीमा लांघ दिल्ली से झारखंड पहुंच गए हैं। धनबाद के सांसद पीएन सिंह और रांची के सांसद संजय सेठ अपने-अपने घर में हैं। सांसद पीएन सिंह तो फिर भी अपने घर में क्वारंटाइन हो गए लेकिन संजय सेठ ने इस प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया। यहां तक कि मंगलवार को वे रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे से भी मिले। उपायुक्त ने भी इसका संज्ञान नहीं लिया कि कैसे दूसरे राज्य से आकर सांसद क्वारंटाइन नहीं हुए।

पीएन सिंह रविवार को धनबाद लौटे हैं तो संजय सोमवार की रात रांची। जाहिर तौर पर आम और खास का यह फर्क हर उस व्यक्ति को तकलीफ देगा जो लॉकडाउन की बेडिय़ों के कारण अपने परिवार से नहीं मिल पा रहा। सांसद संजय सेठ ने बताया कि आने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की अनुमति ली थी। दिल्ली में भी संसद का सत्र स्थगित होने के बाद से वे क्वारंटाइन थे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में अपने क्षेत्र की जनता को कैसे छोड़ देते

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.