● वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक, आज लिया जायेगा निर्णय
झारखंड सचिवालय और राज्य के सभी जिलों के डीसी ऑफिस अब कल से खुलेंगे. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बुधवार को बैठक बुलायी गयी है. इसके बाद कल से प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, योजना भवन, 100 बिल्डिंग, एमडीआइ भवन, पुलिस मुख्यालय, सभी जिलों के समाहरणालय खुलेंगे. सभी विभागों के विभागीय प्रमुखों को कार्यालय में बैठने का आदेश भी जारी किया जायेगा.

फिलहाल झारखंड मंत्रालय में नियमित रूप से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी एमवी राव, अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह, पेयजल औऱ स्वच्छता विभाग की सचिव अराधना पटनायक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समेत कुछ अन्य विभागों के अधिकारी आ रहे हैं. मुख्यमंत्री भी लॉकडाउन के बाद लगातार प्रोजेक्ट भवन पहुंचे हैं. इनके अलावा नियमित रूप से वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी लगातार अपने विभाग में बैठ रहे हैं. शिक्षा मंत्री जगरनाथ






Leave a Reply