Breaking NewsUncategorized

प्यार करने के बहाने पेड़ से बांधकर पति को जलाया:मुजफ्फरपुर में मायके से लाई थी केरोसिन

मुजफ्फरपुर में प्यार के बहाने पत्नी ने पति को जिंदा जलाया। हंसी-मजाक करते हुए पहले उसे पेड़ से बांध दिया। फिर पत्नी ने केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी। पति 60% तक झुलस गया है। SMCH में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पति के बयान पर FIR दर्ज कर ली है। पत्नी को अरेस्ट भी किया है। मामला साहेबगंज थाना इलाके का है।

देवसर गांव निवासी 26 वर्षीय शंभू कुमार की शादी बीते साल 7 जून को गिजास गांव की 22 साल की छोटी कुमारी से हुई थी। शंभू के घरवालों का कहना है कि छोटी अपने पति को पसंद नहीं करती थी। शादी के बाद से ही वो हम लोगों से लड़ाई करती रहती थी।

बर्न वार्ड में चल रहा है इलाज।

बर्न वार्ड में चल रहा है इलाज।

प्यार करने के बहाने ले गई घर से बाहर

SKMCH में इलाज करा रहे शंभू ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी उसे बहला-फुसला कर घर के पीछे बागीचे में ले गई थी। वहां मजाक-मजाक में ही रस्सी और कपड़े के सहारे एक पेड़ से बांध दिया। फिर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी।

शंभू के अनुसार वह गुजरात के एक निजी कंपनी में काम करता है। अभी शादी का एक साल पूरा हुआ है। इसलिए वह 20 मई को अपने घर आया था। पत्नी अक्सर अपने मायके में रहती थी। एक माह पहले भी वो ससुराल वालों से लड़ाई कर अपने मायके चली गई थी। उसके आने के बाद शुक्रवार को वह भी ससुराल आ गई।

अस्पताल में शंभु और उसके परिजन।

अस्पताल में शंभु और उसके परिजन।

पति को पसंद नहीं करती

शंभू की भाभी रंगीता देवी ने बताया कि वह पति को पसंद नहीं करती थी। कहती थी कि उसके माता-पिता ने शंभू से उसकी जबरदस्ती शादी करा दी है।

शंभू की चाची सुशीला देवी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को ही वह अपने ससुराल आई थी। फिर शनिवार की रात 11 बजे के करीब शंभू से कहा कि बाहर चलिए…वहीं ताजी हवा में बैठकर बात करेंगे। बोली कि अब झगड़ा नहीं करेंगे, आपके साथ ही रहेंगे। दोनों बाहर चले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.