गर्मी की छुटि्टयों पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे ने कटिहार से अमृतसर और गुवाहाटी से जयपुर के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। 05616/05617 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी समर स्पेशल कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा के रास्ते चलेगी। 05616 गुवाहाटी-जयपुर समर स्पेशल 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को गुवाहाटी से 18.15 बजे खुलेगी। मंगलवार को 13.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में 05617 जयपुर-गुवाहाटी समर स्पेशल 31 मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 21.45 बजे खुलेगी। शुक्रवार को 23.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
05734/05733 समर स्पेशल ट्रेन कटिहार से प्रत्येक शनिवार और अमृतसर से प्रत्येक सोमवार को खुलेगी
इधर, 05734/05733 कटिहार-अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली व लुधियाना के रास्ते चलेगी। 05734 कटिहार-अमृतसर समर स्पेशल 27 मई से 1 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को कटिहार से 7.50 बजे प्रस्थान करेगी। रविवार को 19.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 05733 अमृतसर-कटिहार समर स्पेशल 29 मई से 3 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 8.45 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 18.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।



Comment here