Uncategorized

जिला यक्ष्मा केंद्र के नोडल सहित दस कर्मचारी बने निक्षय मित्र

जिला यक्ष्मा केंद्र के नोडल सहित दस कर्मचारी बने निक्षय मित्र

  • सभी ने एक -एक टीबी मरीज को लिया गोद
  • लगमा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मना निक्षय दिवस

सीतामढ़ी। 16 मई
जिला यक्ष्मा केंद्र के नोडल सहित दस कर्मचारियों ने टीबी मरीजों के निक्षय मित्र बन समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। नोडल सहित सभी दस कर्मचारियों ने एक एक टीबी मरीज को गोद लेकर निक्षय मित्र बने हैं। वे इन टीबी मरीजों को पूरे कोर्स के दौरान पूर्ण पोषण पोटली उपलब्ध कराएगें। जिसमें आटा, चावल, दाल, सरसों तेल, सोयाबीन, अंडा और प्रोटीन पाउडर होगा। इस अवसर पर जिला यक्ष्मा केंद्र के नोडल सह सीडीओ डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि मैं और संस्थान में कार्यरत डीपीसी रंजय कुमार, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, एक्स रे प्रावैधिक चन्द्र मणी वर्मा, लिपिक रवि राज, एएनएम शशिकला देवी, संजीत कुमार, नोएडा खातून, एसटीएस प्रिया कुमारी, महेश कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, निक्षय मित्र बनकर यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया है। यह एक सराहनीय कदम है। इसी तरह से अन्य स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। डीईओ सह लेखपाल रंजन शरण ने बताया कि कुछ दिनों के बाद फिर से यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रिशन रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मनाया गया निक्षय दिवस:

डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक माह के 16 तारीख को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निक्षय दिवस मनाया जाता है। जिसमें लोगों की स्क्रीनिंग कर संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर उनका निशुल्क उपचार किया जाता है।

पांच ठीक हुए लोग बने टीबी चैंपियन:

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लगमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार के अध्यक्षता में निक्षय दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर क्षेत्र से ठीक हुए 5 टीबी मरीजों को टीबी स्क्रीनिंग तथा उसके उपचार सम्बंधित जानकारी देते हुए उनको टीबी चौपिंयन घोषित किया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लगमा, डुमरा, सीतामढ़ी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जनजागरूकता फैलाना तथा लोगों को टीबी सम्बंधित जानकारी देना है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार द्वारा आम लोगों को टीबी मुक्त लगमा पंचायत बनाने के लिए सहयोग देने के लिए शपथ लिया गया। मौके पर पांचों टीबी चैंपियन के साथ डॉ सोभाना कुमारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रणव कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लगमा, आशा कार्यकर्ता ममता देवी, अंबु रानी, बबिता देवी, रामकुमारी देवी तथा अर्चना कुमारी उपस्थित रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.