मुजफ्फरपुर में भूमि विवाद को लेकर चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। इस घटना में भतीजे ने चाचा रंजीत चौधरी (38) पर चाकू से वार कर दिया। इलाज के दौरान रंजीत की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात पियर थाना इलाके की है। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को एसकेएमसीएच ओपी में आवेदन दिया है।
इलाज के दौरान मौत
मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि गुरुवार को मेरे पति रंजीत चौधरी बच्चों के साथ खेत से लौट रहे थे। इस बीच मेरे पड़ोसी मिश्रीलाल चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र संदीप ने ईंट फेंकने शुरू कर दिया। जब मेरे पति ने इस संबंध में पूछा तो संदीप ने रंजीत पर चाकू से वार कर दिया। साथ ही मिश्रीलाल चौधरी, उनकी बेटी और पत्नी ने आकर मेरे पति को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर विश्वनाथ चौधरी भी पहुंच गया और मेरे पति को पकड़ लिया। बच्चों के चिल्लाने के बाद मौके पर उषा देवी भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल पति को एसकेएमसीएच लेकर गईं। लेकिन इलाज के दौरान रंजीत चौधरी की मौत हो गई। मृतक रंजीत दिल्ली में मजदूरी किया करता था। पिछले ही महीने वो घर लौटा था। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।



Leave a Reply