Breaking News

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौ’त:परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप,

गोपालगंज में गुरुवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि जब सूचना मिलने के बाद वो लोग पहुंचे तो उसके शव का बिना बताए अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी अचल देव यादव ने बेटी सीमा की शादी साल 2021 में कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी राजा यादव के बेटे राजेश यादव के साथ धूमधाम से की थी। शादी के बाद एक बच्ची ने जन्म लिया। वो डेढ़ साल की है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक गुरुवार की रात सीमा की जेठानी ने फोन कर सूचित किया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

दाह संस्कार की तैयारी में थे- महिला का भाई

उधर, सूचना पाकर मौके पर जब परिजन पहुंचे तो मायके वालों ने जो देखा उसे देखकर दंग रह गए। मृतका के भाई कृष्णा यादव ने बताया कि बिना बताए हुए बहन का दाह संस्कार करने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। थोड़ी देर में ही उसके शव का दाह संस्कार कर दिया जाता, लेकिन अब पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.