BIHARPATNASTATE

आज दोपहर 1:15 बजे आएगा इंटर परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल आज दोपहर बाद जारी हो रहा है. समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी है.

मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे पर परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच प्रदेश के 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया गया था.

कैसे करें अपना रिजल्ट चेक : रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboardonline.bihar.gov.in अथवा http://www.results.biharboardonline.com पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं.

रिजल्ट्स को लेकर बिहार बोर्ड ने छात्रों को नकली वेबसाइट्स से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दिया है कि बोर्ड के अधिसूचना और निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.