MUZAFFARPUR

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे होगा जारी, यहां मिलेगा BSEB मैट्रिक परिणाम

पटना : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी होगा. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा. छात्र रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर चेक कर सकेंगे.

टॉपर्स लिस्ट का इंतजार 

आज दसवीं रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे. परीक्षाफल की घोषणा ऑनलाइन होगी. छात्र ऑनलाइन BSEB द्वारा दिए गए लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकते है. 10वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी.

बिहार बोर्ड परिणाम, ऐसे करें चेक :

  • आइये अब जान लेते हैं कि 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र छात्राएं अपना परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं.
  • बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर जाएं, यहां दिख रहे रिजल्ट बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल कोड या रोल नंबर भरें.
  • सिक्योरिटी के लिए यहां कैप्चा मांगेगा, जिसे भरें और बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा.

रिजल्ट को लेकर फर्जी नोटिस वायरल 

इससे पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक खबरें और पोस्ट वायरल हो रही थी. इन पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि शनिवार 28 मार्च को बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे. हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें फेक और भ्रामक बताया है. बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे थे जिनमें यह बताया गया था कि 28 मार्च को मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा. इन खबरों के बाद लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. इसको देखते हुए बिहार बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों का खंडन किया और कहा कि रिजल्ट से जुड़ी सही जानकारी केवल बोर्ड की ओर से ही जारी की जाएगी.

आखरी चरण में टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

बोर्ड की ओर से परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. बोर्ड की कोशिश है कि मार्च महीने के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाए, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द उनका रिजल्ट मिल सके.

30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आ सकता है रिजल्ट 

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. परंपरा के अनुसार रिजल्ट जारी करने से कुछ घंटे पहले ही बोर्ड की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी. बताया जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने से लगभग 12 घंटे पहले इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

इस बार टूटा बिहार बोर्ड का रिकॉर्ड 

इससे पहले बिहार बोर्ड पिछले सात वर्षों से देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड बनाए हुए था. हालांकि इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है और राजस्थान बोर्ड ने सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. बहरहाल इन सबके बावजूद बिहार बोर्ड ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम लगातार आठवीं बार देश में सबसे पहले जारी कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था.

17 से 25 फरवरी तक हुई थी परीक्षा 

हार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक राज्यभर के 1699 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें 7.85 लाख छात्राएं और 7.26 लाख छात्र शामिल रहे. परीक्षा राज्यभर में कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.