MUZAFFARPUR

सब्जी विक्रेता की ग’ला का’ट नि’र्मम तरीके से ह’त्या, घटना से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राम बाबू राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के साइन बरौना गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

ग्रामीणों ने देखा खून से सना शव
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ग्रामीण अपने काम के लिए निकल रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति का खून से सना शव देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरैया थाना की पुलिस और एएसपी सरैया गरिमा घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक का गला धारदार हथियार से काटा गया है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून के छींटे भी मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है।

मंगलवार रात अचानक से गायब हो गए थे मृतक
परिजनों के अनुसार, राम बाबू राय मंगलवार रात तक घर के दरवाजे पर मौजूद थे, लेकिन इसके बाद वे अचानक लापता हो गए। बुधवार को उनका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बंसवारी (बांस के झुरमुट) में बरामद हुआ।

पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में एएसपी सरैया गरिमा ने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी गला काटकर हत्या की गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के कारणों की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.