बिहार: असिस्टेंट प्रोफेसर बने बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी शिक्षकीय पारी की शुरुआत कर ली है। मंत्री बुधवार को पटना के एएन कॉलेज पहुंचे और यहां बच्चों को राजनीति विज्ञान का पाठ पढ़ाया। उन्होंनेे कहा कि आज उनके पिता का सपना साकार हो गया। बता दें कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से क्लीन चीट और शिक्षा विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद पिछले महीने ही अशोक चौधरी की बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति हुई थी।

बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पहले शिक्षकीय अनुभव को साझा किया। उन्होंने इसे एक नया सफर और नई शुरुआत बताया।
मंत्री ने कहा, “पिताजी ने हमारे लिए जो सपना देखा था, आज उसे जीने और साकार करने का अवसर मिला है। बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कोशिश रहेगी कि छात्रों को पॉलिटिकल साइंस सिर्फ एक विषय नहीं बल्कि समाज, लोकतंत्र और जीवन को समझने का सशक्त माध्यम के रूप में पढ़ा सकूं, उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर पाऊं।”







Leave a Reply