BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मा’री गो’ली, छठ पूजा के दौरान फा’यरिंग से द’हशत

पटना : बिहार के मसौढ़ी में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हसनपुरा श्री विष्णु सूर्य मंदिर के सचिव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

सूर्य को अर्घ्य देकर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु 

घटना उस समय हुई जब चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तहत श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर वापस लौट रहे थे. इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

गोली मारते ही मौके से फरार हो गया आरोपी 

मंदिर कमेटी के सचिव आजाद कुमार उर्फ चंदन को निशाना बनाते हुए अज्ञात वयक्ति ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली उनकी कमर के निचले हिस्से में लगी है. आनन-फानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई 

स्थानीय लोगों के अनुसार, लाल टी-शर्ट पहने एक युवक अचानक वहां पहुंचा और गोली मारकर भागने लगा. जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की पहचान में जुटी हुई है.

पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी 

घायल आजाद कुमार पटना के लोदीपुर डाकघर में डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं. उनके पिता रामप्रवेश पासवान रिटायर्ड दारोगा हैं. वे छठ पूजा के अवसर पर मंदिर में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, तभी यह हमला हुआ. चैती छठ जैसे पवित्र पर्व के दौरान इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है. वहीं लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.