MUZAFFARPUR

पटना में मेट्रो टनल निर्माण से ऐतिहासिक भवन को खतरा, भाजपा विधायक ने सदन में उठाए सवाल

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल का निर्माण कार्य चल रहा है. पटना विश्वविद्यालय इलाके में भी मेट्रो का निर्माण द्रुत गति से चल रहा है. मेट्रो के परिचालन के लिए टनल बनाए जा रहे हैं. टनल निर्माण के दौरान कई भवन क्षतिग्रस्त होने की खबर है.

‘मेट्रो टनल निर्माण से भवनों पर खतरा’

राजधानी पटना को जल्द मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. विधानसभा चुनाव से पहले कुछ इलाके में मेट्रो रेल का परिचालन शुरू किया गया था. वर्तमान में बेली रोड और अशोक राजपथ पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है. मेट्रो निर्माण के दौरान पटना विश्वविद्यालय के इलाके में टनल का निर्माण किया जा रहा है टनल निर्माण से भवन पर खतरा मंडराने लगा है.

मशीन चलने से क्षतिग्रस्त हो रहीं इमारतें

पटना विश्वविद्यालय इलाके में मेट्रो का निर्माण तेजी से चल रहा है. उन इलाकों में जमीन की उपलब्धता कम होने के चलते अंडरग्राउंड मेट्रो टनल बनाया जा रहा है. टनल निर्माण के दौरान उसे इलाके के कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं दीवारों में दरार पड़ गए हैं. ऐतिहासिक इमारत के दीवार भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. मामला बिहार विधानसभा में भी गूंजा.

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने उठाया मुद्दा

पटना पश्चिम विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मामले को जोर-शोर से उठाया. रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि मेट्रो टनल निर्माण से हमारे इलाके के कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं. स्थानीय लोग इस बात से भयभीत हैं कि उनके मकान भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं.

सरकार ने दिया कार्यवाही का भरोसा

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सदन में कहा कि यंग मेंस एसोसिएशन समेत कई ऐतिहासिक भवन के दीवारों में दरार आ गयी है. वर्तमान में मेट्रो के अधिकारियों ने उन जगहों को चिन्हित किया है. विधायक ने कहा कि सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेनी चाहिए. सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब दिया गया और पूरे मामले पर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया.

साल 2030 तक मेट्रो के प्रोजेक्ट होंगे पूरे

बिहार में मेट्रो रेल का सपना अब हकीकत बन चुका है. पटना मेट्रो का 3.6 किलोमीटर का प्रायोरिटी कॉरिडोर (New ISBT से भूतनाथ रोड तक) 7 अक्टूबर 2025 से जनता के लिए शुरू हो चुका है. मलाही पकड़ी और खेमनीचक मार्च 2026 (होली के बाद) तक शुरू होने की उम्मीद है. 2030 तक बिहार में सभी मेट्रो प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.