BIHARMUZAFFARPURSTATE

सीएम नीतीश के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा! जदयू और बीजेपी से इनको मिलेगा टिकट, सियासी हलचल तेज

बिहार : बिहार राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो जदयू से निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। साथ ही केंद्रीय राज्यमंज्ञी रामनाथ ठाकुर भी जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं बीजेपी की ओर से उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह बीजेपी कोटे से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी बीजेपी जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

5 सीटों पर होना है चुनाव 

बता दें कि, बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। फिलहाल 3 सीटे एनडीए और 2 सीटे राजद के पाले में है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 फरवरी से जारी है। गौरतलब हो कि, बिहार के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिबंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इन्हीं 5 सीटों पर चुनाव होना है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च को नाम वापसी की अंतिम निर्धारित की गई है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन यानी 16 मार्च को ही शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरु होगा। 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.