MUZAFFARPUR

बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर ब’वाल, 49 साल के आदमी की पीट-पी’टकर ह’त्या

बिहार के नालंदा जिले में बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में बुधवार रात को हुई। मृतक की पहचान 49 साल के उपेंद्र मांझी के रूप में हुई है। आरोपियों ने बारात में डांस के दौरान एक महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाकर उपेंद्र को घर से खींचा। फिर पीट-पीटकर उसे मार डाला। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मृतक की बहू के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हरिमुनी मांझी, उसके बेटे श्रवण कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार के साथ फेकन मांझी एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गांव में अशोक मांझी के बेटे की बारात आई थी। उपेंद्र बाराती बनकर आए थे। घर में बाइक लगाकर वे वापस बारात में चले गए। डीजे की धुन पर महिला-पुरुष डांस करने लगे। इसी दौरान हरिमुनी की बहू ने उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। इसके बाद उपेंद्र अपने घर चले गए।

रात को एक बजे घर पर आए बदमाश

मृतक की बहू ने बताया कि रात को करीब एक बजे दर्जनभर से अधिक बदमाश घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उपेंद्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जान बचाने के लिए वे घर से भागे। बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और पीट-पीटकर मार डाला। बदमाशों ने घर के अन्य सदस्यों से भी मारपीट की। घर के लोगों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन मांझी गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। तीन बेटे बाहर रहते हैं। आरोपियों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की। इस हत्याकांड के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के अन्य लोग इस बारे में बात करने से परहेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.