BIHARMUZAFFARPURPATNA

गो’लियों की त’ड़तड़ाहट से गूं’जा पटना! 20 राउंड चली ता’बड़तोड़ गो’लियां, मौके पर मचा ह’ड़कंप

पटना: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के तमाम दावे फेल हो रहे हैं। इसी कड़ी में पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो पक्षों में जमकर गोलियां चली है। अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आस पास के लोगों में हड़कंप मत गया। दरअसल, पूरा मामला  बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदा गांव का है।

दो पक्षों में गोलीबारी 

जानकारी अनुसार, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी में हरेराम यादव नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में अचानक कई राउंड फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान हरेराम यादव किसी काम से घर के बाहर निकले, तभी उनके आंख के पास गोली लग गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

गांव में तनाव की माहौल

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि फायरिंग के पीछे के विवाद को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.