MUZAFFARPUR

संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे एनुअल स्पोर्ट्स-2026 का पांचवा दिन सफलतापूर्वक संपन्न, बच्चों पूरे आत्मविश्वास से कराई अपनी मौजूदगी दर्ज

मुजफ्फरपुर: आज मुजफ्फरपुर के आदर्श ग्राम, बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स-2026 का पांचवा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत उन विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए हुई, जिन्होंने कल आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इन प्रतिभाशाली छात्रों को प्राचार्या अल्का झा द्वारा सर्टिफिकेट तथा गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। वहीं बच्चों को सर्टिफिकेट तथा मेडल देने के उपरांत आज की प्रतियोगिता की शुरुआत ‘कबड्डी’ से की गई। इस दौरान बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

आज के आयोजित प्रतियोगिताएँ

  1. नर्सरी से UKG बॉल बैलेंसिंग और पेपर कप
  2. कक्षा 1 से 2 केलेस्ट द ऑब्जेक्ट
  3. कक्षा 3 से 3 रिंग रेस
  4. कक्षा 5 से 6 बॉल थ्रो
  5. कक्षा 7 से 12-100m रेस

दिनभर चली प्रतियोगिताओं के अंत में चारों हाउस का स्कोर इस प्रकार रहा

  1. कब्बडी (बालक) फाइनल
  2. अशोक हाउस 2190
  3. महावीर हाउस 2170
  4. सिद्धार्थ हाउस 2100
  5. चंद्रगुप्त हाउस – 1820

बता दें कि इस छः दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का समापन रंगारंग संस्कृतिक प्रस्तुति के साथ 13 फरवरी को होगा। आज के इस सफल आयोजन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अनुशासन, सुरक्षा एवं आयोजन की निरंतरता को बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया। इसके लिए विद्यालय परिवार द्वारा सभी शिक्षकों के समर्पण, सहयोग और निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.