MUZAFFARPUR

गया में “आदमी बुरा तो नहीं था” का विमोचन समारोह आयोजित

गया : गया में हिन्दी साहित्य सम्मेलन के डॉ मंजु करण सभागार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सम्मेलन के सभापति सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र व संचालन डॉ नरेंद्र देव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रविकांत और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी जनाब असगर, गोपाल फलक और डॉ शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक कुमार जी के सरस्वती वंदना से हुआ। सम्मेलन के महामंत्री सुमंत ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। अरविंद कुमार की 7वीं पुस्तक “आदमी बुरा तो नहीं था” का विमोचन किया गया। अरविंद जी की इस काव्य संग्रह में कुल 68 कविताएं संकलित हैं। कवि अरविंद ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैंने यह पुस्तक अपनी बेटी डॉ निश्चय केशरी की प्रेरणा से लिखी है और यह पुस्तक अपनी बेटी को ही समर्पित किया है। उन्होंने अपनी पुस्तक से तीन प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया।

इस अवसर पर “आदमी बुरा तो नहीं था” पुस्तक की समीक्षा जितेंद्र कुमार, डॉ शशिकांत शर्मा, जनाब असगर, गोपाल फलक, डॉ रविकांत, सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। पुस्तक विमोचन के अवसर पर डॉ अनिल कुमार गुप्ता, बीरेंद्र देव, प्रेम शंकर केशरी, डॉ अनुज कुमार , उषा रानी, आरती, उदय सिंह, मुद्रिका सिंह, जनाब जैक, सूर्य प्रकाश, डॉ राम परीखा सिंह, बैजनाथ कुमार, कुंदन कुमार मस्ताना, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे। अंत में सम्मेलन के उप सभापति अरुण हरलीवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.