दरभंगा: दरभंगा में शनिवार की देर शाम दुष्कर्म के बाद हत्या से रविवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया. उग्र लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया. इस दौरान लोग और पुलिस एक-दूसरे को खदेड़ते रहे. आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्च की.
![]()
आरोपी को लोगों को सौंपने की मांग
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि भीड़ की मांग थी कि कल की घटना में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए, जिसे पुलिस ने पूरी तरह से अवैधानिक और अनुचित करार दिया है. जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई. मामले की मॉनिटरिंग कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

दुष्कर्म के बाद हत्या
विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत पटवा पोखर पर शनिवार देर शाम 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन के द्वारा खोजबीन शुरू की गयी. एक गली में आवारा कुत्तों के द्वारा भोकने के दौरान परिजनों को शक हुआ तो उस तरफ भागे. देखा तालाब किनारे दीवार के उस पार बच्ची का शव पड़ा है.

खेलने के दौरान घटना को अंजाम
दृश्य को देखते ही परिजनों ने चिल्लाना शुरू किया. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने ही पहले विश्वविद्यालय थाना की पुलिस घटनास्थान पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई. जांच के दौरान पता चला कि तीन बच्ची एक साथ तालाब किनारे खेल रही थी. आरोपी ने बच्चियों को पकड़ना चाहा तो एक बच्ची पकड़ा गयी. आरोपी ने उसको जबरदस्ती उठाकर अंधेरे में ले गया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी.

आरोपी गिरफ्तार
मौके से दो बच्ची वहां से भागने में सफल रही. जब घटना की चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि हम उसे पहचानते हैं. उसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का चेहरा दिखया तो बच्चियों ने पहचान की. इसके बाद आरोपी विकास महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके कपड़े पर भी खून के धब्बे थे. उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी, लेकिन लोगों की मांग है कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए.




Leave a Reply