बिहार: धार्मिक नगरी वृंदावन में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका बेहद सादा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वृंदावन की गलियों में निशांत को ई-रिक्शा से घूमते देखा गया। खास बात यह रही कि उनके साथ कोई तामझाम या सुरक्षा का भारी घेरा नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें सहज और सामान्य अंदाज में घूमते देखा तो कई लोग हैरान रह गए।

वृंदावन यात्रा के दौरान निशांत कुमार ने परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। उनकी यह सादगीपूर्ण यात्रा लोगों के बीच एक अलग संदेश देती नजर आई।

निशांत की वृन्दावन यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसमें वे कृष्ण नगरी की गलियों में पैदल घूमते, जल निकायों के आसपास भ्रमण करते और ई-रिक्शा से सफर करते दिख रहे हैं.

निशांत आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। वे निजी जीवन में सादगी पसंद माने जाते हैं और राजनीति से भी अब तक दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि बिहार की राजनीति में समय-समय पर उन्हें लेकर चर्चाएं जरूर होती रहती हैं।




Leave a Reply