बिहार : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा।

ललन सिंह को नोटिस
जानकारी अनुसार ललन सिंह ने मोकामा में एक बयान दिया था। उस बयान के आलोक में चुनाव आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा है। नोटिस बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से भेजा गया है। ललन सिंह के पास जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय है। ललन सिंह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर वीडियो में ललन सिंह विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने की बात कर रहे हैं हालांकि इस वीडियो की पुष्टि मुजफ्फरपुर न्यूज नहीं करता है।

चुनाव आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री के बयान को आचार संहिता का संभावित उल्लंघन माना है। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब देखना होगा कि ललन सिंह इस मामले में चुनाव आयोग को क्या स्पष्टीकरण देते हैं। ललन सिंह के पास 24 घंटे का समय है उन्हें 24 घंटे के भीतर अपनी सफाई पेश करनी होगी।

मोकामा में ललन सिंह कर रहे चुनाव प्रचार
गौरतलब हो कि, दुलारचंद मर्डर मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी, पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में हैं। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब ललन सिंह ने मोकामा चुनाव का कामान अपने हाथों में ले लिया है। ललन सिंह ने बीते दिन कहा था कि अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में हमें मोकामा चुनाव की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि मोकामा के एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। ललन सिंह मोकामा में चुनाव प्रचार कर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।



Leave a Reply