MUZAFFARPUR

एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े…मोकामा में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, तेजस्वी के उड़े होश…

बिहार : अनंत बाबू थे तो मेरी जिम्मेदारी कम थी, आज वो नहीं हैं तो मैंने आज से मोकामा चुनाव की कमान संभाल ली है…ये बयान है केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का। ललन सिंह ने मोकामा में जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया। ललन सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, हम सभी का दायित्व है कि एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े।

अनंत सिंह ने किया कानून का सम्मान 

जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानून के राज का सम्मान करते हुए अनंत बाबू आज यहां नहीं हैं। इस लिए मैंने कमान संभाल ली है। लेकिन एक बात बता दें कि ये घटना अपने आप नहीं हुई है। यह घटना कराए जाने का षड्यंत्र रचा गया है। पुलिस जांच हो रही है इस जांच में सारे षड्यंत्र का खुलासा होगा। किसी को भी जारा सा भी मनोबल को नहीं गिराना है।

षड्यंत्र का होगा खुलासा 

ललन सिंह ने कहा कि सभी को अपना मनोबल ऊंचा रखकर इस षड्यंत्र का जवाब देना है उनलोगों को जिन लोगों ने इस षड्यंत्र को रचा है। ललन सिंह ने कहा कि पूरा बिहार मोदी नीतीश मय है। पूरे बिहार में मोदी नीतीश जय जय है और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

मोकमा में रोड शो करेंगे ललन सिंह

ललन सिंह ने दावा किया कि ये घटना अपने आप नहीं हुई है कई वीडियो सामने आई है जिसे देखते ही पता चल जा रहा कि यह पूरा षड्यंत्र रचा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम पुलिस से अपील करेंगे कि वो इस मामले में गहराई से जांच करें और आरोपियों के चेहरे को उजागर करें। जानकारी अनुसार आज मोकामा विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ ललन सिंह का रोड शो भी आयोजित है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.