MUZAFFARPUR

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में क्यों नहीं थे? चिराग पासवान ने दिया जवाब

बिहार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों नहीं दिखे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हर किसी का अपना अलग कार्यक्रम और जिम्मेदारी होती है।

चिराग पासवान ने कहा कि सभी लोग अपना-अपना अलग काम कर रहे हैं। हमें चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला है। अगर सब लोग एक ही मंच पर रहेंगे तो अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार नहीं हो पाएगा, जिससे प्रचार में कमी आ जाएगी।

तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि प्रधानमंत्री बिहार में आ रहे हैं और उनके पास कोई काम नहीं है, चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी क्या बुद्धि है! प्रधानमंत्री बिहार में आ रहे हैं — यह बिहार के लिए गर्व की बात है। यह हमारे घर की बात है कि प्रधानमंत्री यहां सभा कर रहे हैं और रोड शो कर रहे हैं। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।

राहुल गांधी द्वारा हाल में मछली पकड़ने को लेकर किए गए प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पकाने दीजिए मछली। इसी तरह उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव के दौरान भी मछली पकड़ी थी और जलेबी तली थी, लेकिन परिणाम क्या हुआ? इस बार भी वही परिणाम होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.