MUZAFFARPUR

बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी, गोली से नहीं हुई मौ’त!

मोकामा : मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम के मुताबिक दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि गोली पैर में लगी थी, लेकिन उससे जान नहीं जा सकती थी। इस बयान के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

मृतक का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया, जिसमें डॉ. अजय कुमार भी शामिल थे। डॉ. अजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दुलारचंद यादव के पैर में एंकल जॉइंट के पास गोली लगी थी। गोली पैर से आर-पार हो गई थी, लेकिन इस चोट से मृत्यु संभव नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि शरीर पर कई और जख्मों और खरोंचों के निशान मिले हैं। ज्यादातर घाव छिलने जैसे हैं। हमने पोस्टमार्टम से पहले डेड बॉडी का एक्स-रे कराया था। अब हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

डॉक्टरों की इस जानकारी से यह साफ होता है कि मौत का कारण गोली नहीं बल्कि कोई दूसरा शारीरिक हमला या आंतरिक चोट भी हो सकता है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.