MUZAFFARPUR

चिराग पासवान का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने अपने ‘हनुमान’ को खास अंदाज में किया विश, सीएम नीतीश ने भी दी शुभकामनाएं

बिहार : केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है। चिराग पासवान 43 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, चिराग रामविलास पासवान के आदर्शों को पूरा करने का अथक प्रयास कर रहे हैं।

सीएम नीतीश ने भी चिराग पासवान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। सीएम नीतीश ने कहा कि, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है”।

पीएम मोदी ने दी बधाई

चिराग पासवान को जन्मदिन विश करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनका कार्य सराहनीय है”। पीएम मोदी ने कहा कि, “वे रामविलास पासवान के आदर्शों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे”।

अपने पिता के आदर्शों को कर रहे पूरा 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पत्र के माध्यम से भी चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि, चिराग पासवान को जन्मदिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी सुख-समृद्धि, आरोग्य और दीर्घ आयु की कामना करता हूं। मानव जीवन ईश्वर का अनुपम उपहार है और एक राजनेता के रूप में अपने जीवन को जनकल्याण एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित करना सौभाग्य की बात है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में दे रहे उत्कृष्ट योगदान 

पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे इस बात की खुशी है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी के रूप में आप उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। देश और समाज के सशक्तिकरण में आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली की भूमिका उल्लेखनीय है। मेरी कामना है कि निरंतर नव ऊर्जा के साथ आप राष्ट्रनिर्माण के मिशन में जुटे रहें और नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। आपके सुखद भविष्य की कामना के साथ एक बार फिर से आपको जन्मदिवस की अनेक शुभकामनाएं।

चिराग ने व्यक्त किया आभार 

वहीं चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी , पत्र के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आपका हृदय से आभार प्रकट करता हूं। आपके नेतृत्व में और आपके सहयोग से सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं”।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.