मुजफ्फरपुर: मिशन बिहार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और मोतीपुर चीनी मिल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि एक देश के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है, तो दूसरा बिहार के सबसे करप्ट परिवार से ताल्लुक रखता है। दोनों युवकों ने मिलकर झूठे वायदों की दुकान खोल रखी है।

ये लोग मुझे भर-भर कर गालियां दे रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। बिहार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस बार राजद और कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने जा रही है, जबकि एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज होगी।

उन्होंने दावा किया कि बिहार के मतदाता इस बार राजद और कांग्रेस को इतिहास की सबसे कम सीटें देकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इसी डर से दोनों दल बौखला गए हैं और अपनी घोषणापत्र में इतना झूठ डाल रहे हैं कि अब उनके समर्थकों को भी उस पर विश्वास नहीं हो रहा है।



Comment here