पटना: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां छठ पर्व के खत्म होते ही चेन स्नेचर फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं और आते ही पटना के पॉश इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

इस दौरान चेन स्नेचरों ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के गले से उसके पुश्तैनी सोने की चेन को झपटाकर मारकर छीन लिया और फरार हो गए। हादसे की सूचना के बाद अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

खरना का बचा प्रसाद गाय को खिलाने पहुंची थी
मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित लाला टोली इलाके का है जहां उदयमान सूर्य उपासना के बाद खरना का बचा प्रसाद पीड़िता अपने परिवार के एक महिला सदस्य के साथ गाय को देने पहुंची ।पीड़िता नीलिमा प्रसाद ने बताया कि मैं बचा प्रसाद गाय को देने घर से बिना डर के अपने घर के सदस्य के साथ निकली जिस दरम्यान ये घटना हुई है।

पीड़िता ने कहा कि एक बाइक पर सवार युवक मुंह पर मास्क लगाए गली में बैठा था। वहीं गाय को खाना देकर जैसे मैं लौट रही थी, उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार युवक मेरे पास आया और गले में पहने सोने की चेन को झपट्टमार कर छिनतई कर फरार हुआ। वृद्ध पीड़िता ने बताया कि घटना से वो डर गई है कुछ दूर तक चोर चोर का शोर कर उसके पीछे भागी ।ऐसे में बाइक अपराधी भाग निकला ।

हालांकि घटना की सूचना पर कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है।फिलहाल पुलिस ने पीड़िता से लिखित आवेदन देने को कहा है,पुलिस आगे की करवाई मे जुटी है।



Comment here