BIHARMUZAFFARPURSTATE

छठ:पर्व समाप्त होते ही आज चुनाव प्रचार करने मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे नीतीश कुमार

बिहार: छठ पर्व के समाप्त होते ही एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए आज मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां वह जदयू के प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित।

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर छठ पर्व समाप्त होते ही एक बार फिर चुनाव प्रचार जोड़ो पर है वहीं आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बेरुआ में पहुंचेंगे जहां वह अपने पार्टी के प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे और अपने पार्टी के प्रत्याशी कोमल सिंह को जिताने की अपील लोगों से करेंगे ।

मुजफ्फरपुर का गायघाट विधानसभा क्षेत्र इस बार हॉट सीट बन गया है कारण जहां जदयू की प्रत्याशी कोमल सिंह अपने विरासत में पाई राजनीतिक के कारण विधानसभा क्षेत्र में दबदबा बनाए हुई है वहीं राजद से वर्तमान विधायक निरंजन राय ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव को जीतने के लिए झोंक रखा है हालांकि गायघाट विधानसभा क्षेत्र में दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है जिसको लेकर यह सीट हॉट सीट बन गया है ।

जदयू प्रत्याशी की मां पूर्व में रह चुकी है गायघाट की विधायिका 

दरअसल जदयू के वर्तमान प्रत्याशी कोमल सिंह की मां बीना देवी पूर्व में गायघाट विधानसभा क्षेत्र की विधायिका रह चुकी है और अभी वह वर्तमान में वैशाली की सांसद हैं और वर्तमान प्रत्याशी कोमल सिंह के पिता मुजफ्फरपुर के जदयू पार्टी से एमएलसी के पद पर कार्यरत हैं जिसका पूरा फायदा जदयू के वर्तमान प्रत्याशी कोमल सिंह को मिलता हुआ दिख रहा है।

अब देखना होगा की आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो सुशासन बाबू के नाम से जाने जाते हैं उनका गायघाट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम है और वह अपने प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील गायघाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों से करेंगे.।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.