मुजफ्फरपुर: छठ पूजा के पावन अवसर पर महिला संघ बिहार की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार मुजफ्फरपुर की जिला अध्यक्ष रीता गुप्ता की अध्यक्षता में छठ वर्ती को छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया।


ताकि जिन परिवारों के पास पैसे का आभाव है वो भी छठ पूजा बिना किसी रुकावट के कर सके।सारे सामग्री की व्यवस्था संघ की सारी महिलाओं ने मिलकर किया।


जिसमे साड़ी,लहठी,सिंदूर,बिंदी,गेंहू,सूप,घी, नारियल,साठी का चावल,गूड़,अगरबती आदि शामिल था।



इस मौके पर जिला अध्यक्ष रीता गुप्ता के साथ उपाध्यक्ष नूतन जैसवाल सचिव अंजू जैसवाल महामंत्री सविता गुप्ता, प्रमिला उत्पलकांत के साथ सदस्या , बबीता गुप्ता और अनिता गुप्ता मौजूद रही ।



इस दौरान महिला संघ बिहार के सदस्याओं ने अनुरोध है कि अपने आसपास के लोग जो कि छठ व्रत करने में सक्षम नहीं है उनकी जो मदद हो सके करें ताकि हर कोई छठ बहुत ही धूमधाम तरीके से मना सकें।



वहीं महिला संघ बिहार की जिला अध्यक्ष रीता ने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।








Leave a Reply