मुजफ्फरपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर समृद्धि फाउंडेशन मुजफ्फरपुर और श्रेयांश इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से साड़ी, नारियल ,सूप और पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



समृद्धि फाउंडेशन की ओर से की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरित कर खुशियां बांटीं। सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। साड़ी वितरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।




सभी ने समृद्धि फाऊंडेशन और श्रेयांश इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के इस कदम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में सहयोग और सौहार्द की भावना बढ़ती है।




मौके पर समृद्धि फाउंडेशन के संस्थापिका स्मृति सिंह, अभिषेक कुमार, प्रिया, सनाया गौतम, अमर मल्होत्रा, वेद प्रकाश, विशाल चंद्रवंशी, आदर्श सिन्हा और अन्य मौजूद थे।







Leave a Reply