MUZAFFARPUR

आई एम ए डांसर, उनके ग्रुप के लोग आसाराम बापू के शिष्य हैं; सम्राट चौधरी को खेसारी का

बिहार : बिहार चुनाव से पहले राज्य में जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। अब भोजपुरी अभिनेता और छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को उनकी बातों का जवाब दिया है।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि आई एम ए डांसर और उनके ग्रुप के लोग आसाराम के शिष्य हैं। यहां आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने छपरा में कहा था कि राजद को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो एक नाचने वाला को RJD ने भेज दिया।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि वो बहुत बड़े आदमी हैं। उनसे मैं अपनी तुलना करूं तो यह ठीक नहीं है। वो नाच-गाना और संगीत से दूर रहते हैं। इस दुनिया में संगीत से बेहतर कुछ बना ही नहीं है। संगीत नहीं होता तो इस दुनिया में कोई भी आदमी जिंदा नहीं रहता।

मैं ही नहीं कोई भी। उनकी नजर में ठीक है मैं नाचने वाले हो सकता हूं। मैं भी इंसान हूं, कलाकार हूं। लेकिन उनके ग्रुप में जितने भी लोग अभी शामिल हुए हैं या पहले से भी हैं वो सारे आसाराम बाबू के शिष्य हैं।

खेसारी ने छपरा के विकास पर उठाए सवाल

वो लग सब प्रवचन करता है। समस्या यह है कि वो लोग हमें जुबान से छोटा करना चाहते हैं लेकिन जो आदमी लड़ के बड़ा हुआ है उसे जुबान से छोटा कैसे करेंगे। मैं उनके शब्दों का जवाब नहीं दे सकता। मेरे लिए सम्राट भइया गार्जियन कल भी थे और आज भी रहेंगे। मैं विरोधी किसी के शब्दों या विचारधारा का हो सकता हूं किसी इंसान का नहीं। उनके मन में मेरे लिए जो सम्मान है मैं उसका आदर करता हूं।

मैं नाचने वाला हूं उन्होंने गलत नहीं बोला। मैं एक इंसान कितना बेहतर हूं यह उनको भी पता चलेगा मेरे यहां से जीतने के बाद। आपके भी लोग यहां थे लेकिन उसके बावजूद छपरा की बहाली को लेकर आपने क्या किया। खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं नाचने वाला हूं कि गाने वाला हूं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं छपरा को कितना बेहतर बना सकता हूं ये मायने रखता है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.