MUZAFFARPUR

बिहार चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका, दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में असंतोष गहराता जा रहा है। पार्टी के अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े 50 नेताओं ने टिकट बंटवारे में उपेक्षा और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

जिसमे भोला सहनी प्रदेश महासचिव, कुमार गौरव प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल लाल देव, प्रधान महासचिव, श्याम सुंदर कामत जिला महासचिव, सुशील सहनी प्रदेश सचिव सहित 50 राजद सदस्यों शामिल है।

दरभंगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नाराज नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई और पार्टी सुप्रीमो सहित शीर्ष नेतृत्व पर “आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने” का गंभीर आरोप लगाया।

वही राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव ने कहा, “हम अति पिछड़ा समाज वर्षों से राजद के लिए खून-पसीना बहा रहे थे, लेकिन टिकट बंटवारे में इस समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी में अब विचारधारा नहीं, बल्कि व्यक्ति-विशेष की चापलूसी और आर्थिक ताकत का बोलबाला है।” इसीलिए हमलोग राजद के प्राथमिकता से सामूहिक इस्तीफा दिया है।

वही इस्तीफा देने वालों में शामिल पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजद नेता भोला सहनी ने कहा कि पार्टी में समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि “यह असंतोष आने वाले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर सीधा असर डालेगा।” भोला सहनी ने कहा कि अब वे “सम्मानजनक राजनीति करेंगे, न कि अपमानजनक समझौते।”

वही उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वालों में जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कई प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.