वैशाली: वैशाली जिले के महुआ में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में मतदाताओं को संबोधित किया।

यह जनसभा महुआ विधानसभा क्षेत्र के कुशहर स्थित एक खेल मैदान में आयोजित की गई थी। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई घटक दलों के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे।जनसभा में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने बताया कि यदि आप स्थानीय संजय सिंह को विधायक चुनते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में बैठकर उनसे क्षेत्र की समस्या को लेकर संवाद करेंगे।

लेकिन आप विपक्ष के लोगों को विधायक बनाते हैं तो वह हमेशा टाल मटोल करते रहेंगे की वे कहेंगे भाई हमारा सदन में कोई नहीं सुनता है। चिराग पासवान के संजय सिंह के पक्ष में वोट डालने को लेकर लोगों से अपील की है।

चिराग पासवान ने नाम न लेते हुए बताया कि लोग हमारी राजनीतिक हत्या कर बनना चाहते थे। लेकिन फिर भी हम अपने दम पर बिहार के फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मकसद से आगे बढ़ने का प्रयास किया।

जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कोई वैसे महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं जिस धरातल पर वैशाली में लाने का काम करूंगा।



Comment here