MUZAFFARPUR

RJD और कांग्रेस में बन गई बात! लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत, कल संयुक्त PC

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में बिगड़ी बात अब बनती नजर आ रही है. आज दिग्गज कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की. जहां तमाम गिले शिकवे दूर कर लिए हैं. बातचीत का नतीजा बेहद सकारात्मक रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग और सीएम फेस पर सहमति बन गई है.

गहलोत ने लालू परिवार से भेंट की

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने आज पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास जाकर लालू परिवार से मुलाकात की. बातचीत के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

क्या बोले अशोक गहलोत?

करीब एक घंटे तक लालू यादव और तेजस्वी यादव से अशोक गहलोत की बातचीत चली. बाहर निकलकर उन्होंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा. वहीं कई सीटों पर दोस्ताना संघर्ष के सवाल पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो भी कोई चिंता की बात नहीं है, वैसे कल सभी तरह के सवालों का जवाब मिल जाएगा.

लालू-तेजस्वी से क्या बात हुई?

वहीं, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व से हमारी बातचीत अच्छी रही. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में बेहतर तालमेल और चुनावी प्रचार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है. गुरुवार को गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

क्यों है महागठबंधन में पेंच?

असल में 10 सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों में बात नहीं बन पा रही है. जिस वजह से एक-दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. इनमें ज्यादा समस्या आरेजडी और कांग्रेस में है.

वहीं तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित से कांग्रेस बच रही है, जिसका दोनों दलों के संबंधों पर बुरा असर पड़ता नजर आ रहा है. तेजस्वी अभी तक चुनाव प्रचार के लिए भी नहीं निकले हैं, जिसका गलत संदेश भी जा रहा है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.