MUZAFFARPUR

लालगंज में सुलझी महागठबंधन की पेंच, शिवानी शुक्ला लड़ेंगी, कांग्रेस प्रत्याशी हुए बाहर

वैशाली: महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर चल रहे रस्साकशी के बीच एक अच्छी पहल देखने को मिली है. लालगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य राजा ने बड़ी पहल करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है.

आदित्य कुमार राजा ने कहा कि, नाम वापस लेकर गठबंधन धर्म निभाने की उनकी यह पहल लोकतंत्र की धरती से किया है और महागठबंधन के घटक दलों को भी इसका पालन करना चाहिए.

कांग्रेस के आदित्य कुमार राजा ने नाम लिया वापस 

कांग्रेस ने आदित्य राजा को भाजपा के संजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन बाद में राजद ने इसी सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को सिंबल दे दिया. जिससे इस सीट पर राजद और कांग्रेस आमने सामने आ गए थे. लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने से तमाम अटकलों और चुनावी कयासों पर विराम लगा दिया है.

अब लालगंज में भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर 

अब लालगंज में भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही है. कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने की पुष्टी करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि ”लालगंज से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य कुमार के साथ साथ महुआ से दो और महनार विधानसभा से 1 उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है इस तरह कुल 4 लोगो ने अपना नाम वापस लिया है.”

शिवानी शुक्ला लड़ेंगी, कांग्रेस प्रत्याशी हुए बाहर 

लालगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य राजा ने बड़ी पहल करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है. ऐसे में अब लालगंज की लड़ाई से कांग्रेस प्रत्याशी बाहर हो गए है, जबकि शिवानी शुक्ला चुनाव लड़ेंगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.