बिहार : दिवाली की चमक-दमक के साथ आई आतिशबाजी की गूंज अब बिहार की हवा में जहर घोल रही है। दीपावली की देर रात से ही आसमान पर छाई धुंध और धुएं की चादर ने पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो आंखों में जलन और गले में खराश के साथ हवा में भारीपन साफ महसूस किया गया।

वहीं पटना मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के असर से 25 अक्टूबर के आसपास बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश प्रदूषण से राहत देने में मददगार साबित हो सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आने की पूरी संभावना है। इससे दिन के समय हल्की ठंडक और रात में ठंडी हवाओं का एहसास बढ़ सकता है। फिलहाल पटना सहित राज्य के कई शहरों में हवा की गति बेहद धीमी है, जिससे प्रदूषित कण वातावरण में फंसे हुए हैं। बारिश से यह स्थिति सामान्य हो सकती है और लोगों को राहत महसूस होगी।

हालांकि, राहत की उम्मीद भी जताई जा रही है। पटना मौसम सेवा केंद्र ने अनुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के असर से 25 अक्टूबर के आसपास हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है, तो हवा में फैले धुएं और धूलकणों को नीचे बैठने का मौका मिलेगा, जिससे प्रदूषण का स्तर घट सकता है और तापमान में भी गिरावट की संभावना बढ़ेगी।

फिलहाल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह और रात के वक्त बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा से पीड़ित मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। दिवाली की रोशनी अब फीकी पड़ चुकी है, लेकिन उसका छोड़ा हुआ धुआं हवा में अब भी घुटन घोल रहा है।




Comment here