पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही नामांकन का दौर जारी है. लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं आरजेडी में भी विवाद की स्थिति बनी हुई है. इस बीच बीजेपी ने वीआईपी और आरजेडी को बड़ा झटका दिया है.

मुकेश सहनी को झटका
VIP के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पार्षद राजेश सहनी, बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया राजेश प्रजापति सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई और उनका स्वागत किया. सोशल मीडिया एक्स पर दिलीप जायसवाल ने पोस्ट करते हुए सभी का स्वागत किया है. साथ ही सभी वीआईपी नेताओं की तस्वीर भी साझा की है.

तेजस्वी को भी बड़ा झटका
वहीं बीजेपी ने तेजस्वी को भी बड़ा झटका दिया है. RJD की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हीरामनी तांती जी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई है.

बिहार में दो चरणों में चुनाव
बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरणों (6 नवंबर और 11 नवंबर) में है. पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, वहीं दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा. कुल 243 सीटों पर वोटिंग होगी.

इसमें 203 सामान्य सीटें, जबकि 40 आरक्षित सीटें हैं, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 38 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 2 सीटें हैं. वहीं सीट बंटवारे को लेकर अभी तक मुकेश सहनी की नाराजगी दूर नहीं हुई है.



Leave a Reply