MUZAFFARPUR

बिहार में श’राब कारोबार में उतरी महिलाएं, मुजफ्फरपुर पुलिस ने देशी विदेशी शराब के साथ 3 को किया गि’रफ्तार

बिहार : बिहार में विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए लगातार शराब कारोबारी शराब का भंडारण करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

लेकिन उत्पाद विभाग और मुजफ्फरपुर पुलिस लगातार शराब तस्करों के मंसूबों को ध्वस्त करने में लगी हुई है। लेकिन अब बिहार में बड़े पैमाने पर महिला भी शराब तस्करी से जुड़ रही है जो प्रशासन के लिए हैरान करने वाली खबर है।

दरअसल अभी हाल के दिनों की बात अगर करे तो जिस तरह से उत्पाद विभाग की कार्रवाई में दर्जनों महिला की गिरफ्तारी हुई है जिसके बाद अब महिला शराब तस्कर प्रशासन के लिए परेशानी का सबक बनती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्र में कारवाई करते हुए चुलाई शराब के साथ तीन महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दरअसल उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की सरैया कांटी और कुढ़नी थाना क्षेत्र में महिला शराब तस्करों के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है।

मामले की सूचना मिलने के बाद उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने अलग अलग टीम का गठन किया। जिसके बाद गठित विशेष टीम ने कांटी सरैया और कुढ़नी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन महिला शराब तस्कर को देशी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कारवाई करते हुए कांटी थाना क्षेत्र के प्रेमी छपड़ा वार्ड नंबर 2 से रंजू देवी को विदेशी शराब के साथ, जबकि कुढ़नी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर कोदरिया वार्ड नंबर 1 से संजू देवी और सरैया थाना क्षेत्र के बासोकुण्ड से पिंकी देवी को देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों महिला शराब तस्कर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.