मुजफ्फरपुर: आपको बता दें, स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर की धड़कन कहे जाने वाला मोतीझील इन दिनों सुर्खियों में है, क्योंकि यहां प्रतिदिन सुबह कचरे का अंबार लगता है। इस गंदगी से न केवल स्थानीय दुकानदार बल्कि राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कचरे के ढेर से उठती बदबू और फैलती गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। राहगीरों का कहना है कि यहां से गुजरना अब मुश्किल हो गया है, जबकि स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक अब उनके दुकानों पर आना नहीं चाहते क्योंकि कचरे से फैली दुर्गंध असहनीय हो गई है।

दुकानदारों का कहना है कि कई बार वार्ड पार्षदों को इसकी सूचना दी गई, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं, आसपास के कई वार्डों से भी कचरा वाहन आकर यहीं कचरा फेंक जाते हैं, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है।


दुकानदारों ने निगम अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा है कि अगर इस समस्या का निवारण नहीं हुआ तो वे दुकानें बंद करने पर मजबूर होंगे।

स्मार्ट सिटी की धड़कन मोतीझील अब लापरवाही और गंदगी के बोझ से कराह रही है।




Leave a Reply