MUZAFFARPUR

बिहार में इस दिन से शुरु होगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, अभी से हो जाएं सावधान

बिहार : बिहार बिहार ठंड की धीरे धीरे दस्तक दे रहा है। मौसम का मिजाज बदल रहा है। जैसे जैसे मौसम बदल रहा है वैसे वैसे हवा की क्वालिटी चिंताजनक स्तर तक पहुंचने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं कई इलाकों में कोहरा भी दिखने लगा है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

तापमान में गिरावट 

जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम गति (30 किमी/घंटा तक) की हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अन्य हिस्सों में यह 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

जल्द शुरु होगी ठिठुरन 

इन दिनों बिहार के तापमान में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.5°C मोतिहारी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.3°C पश्चिम चंपारण के पिपरासी प्रखंड में रहा। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकांश जिलों में दिन का तापमान औसतन 1.5°C बढ़ा, जबकि रात के तापमान में करीब 2°C की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है।

प्रमुख शहरों का AQI स्तर

गौरतलब हो कि, मानसून के दौरान जहां हवा बिल्कुल साफ थी और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दो अंकों में बना रहता था, वहीं अब यह लगातार तीन अंकों में दर्ज किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक मानी जा रही है।

हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली एजेंसियों के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर रात पटना का AQI 156, मुजफ्फरपुर का 131, गया का 140, पूर्णिया का 163 और भागलपुर का 149 दर्ज किया गया। जैसे-जैसे रात बढ़ती है, वायु गुणवत्ता और खराब होती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.