MUZAFFARPUR

अमित शाह से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा को बीच रास्ते से ही होना पड़ा वापस

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज है। एनडीए में खींचातानी खुलकर सामने आने लगी है। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाराज हैं। बीते दिन उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया था कि एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है।

जिसके बाद से ही एनडीए में टूट की खबर सामने आने लगी थी। वहीं आज यानी 15 अक्टूबर को कुशवाहा ने रालोमो पार्टी की आपात बैठक बुलाई थी। लेकिन सुबह सुबह उन्हें दिल्ली रवाना होना पड़ा।

इस कारण होना पड़ा वापस 

बताया जा रहा है कि उस समय अमित शाह आवास पर मौजूद नहीं थे ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा को बाद में बुलाया जाएगा। गौरतलब हो कि बीती रात कुशवाहा ने कहा था कि, इस वक्त एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा नाराज चल रहे हैं।

कुशवाहा की नाराजगी की बड़ी वजह महुआ विधानसभा सीट बताई जा रही है। यह सीट अब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के खाते में चली गई है, जिससे रालोसोपा खेमें में असंतोष बढ़ गया है।

सब कुछ ठीक हो जाएगा

पटना एयरपोर्ट पर इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा और नित्यानंद राय ने बड़ा बयान भी दिया। उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, दिल्ली जा रहे हैं। ये जो कुछ भी तय हो रहा है इसके संबंध में विमर्श का कुछ मुद्दा बाकी है इसी को लेकर जा रहे हैं और सब कुछ ठीक हो जाएगा।

इस उम्मीद और विश्वास के साथ जा रहे हैं। नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब ठीक हो जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी कुशवाहा ने अपनी बातों को दोहराया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.