MUZAFFARPUR

टिकट कटने के डर से नीतीश कुमार के घर बाहर बैठने वाले गोपाल मंडल पर केस

पटना : सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन जारी है। टिकट कटने के डर से जदयू विधायक गोपाल मंडल अचानक सचिवालय थाना क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके में धरने पर बैठ गए थे।

पटना के वीआईपी (प्रतिबंधित) इलाके में धरना देने पर भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल मंडल और मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ सचिवालय पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर प्रतिबंधित स्थान पर धरना देने पर कार्रवाई की गई।

सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन जारी है। टिकट कटने के डर से जदयू विधायक गोपाल मंडल अचानक सचिवालय थाना क्षेत्र के वीवीआईपी इलाके में धरने पर बैठ गए थे।

हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वे मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। टिकट लिए बिना नहीं लौटेंगे। बताया जाता है कि उनके साथ पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव भी थे। इलाके में शांति भंग होने की आशंका पर दोपहर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची।

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।

इस बीच खबर फैल गई कि गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी की बात से वरीय पुलिस अधिकारी ने इनकार किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.