MUZAFFARPUR

सीएम नीतीश मारेंगे पलटी ! मुख्यमंत्री की नाराजगी को लेकर जदयू सांसद संजय झा का बड़ा खुलासा

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। एनडीए में खींचातानी, उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी, सीएम नीतीश के राजद में शामिल होने की खबरें से चर्चाओं के बाजार गर्म है। सभी अपने अपने स्तर और सूत्रों के हवाले से कयास लगा रहे हैं।

इसी बीच जदयू सांसद संजय झा ने सीएम नीतीश की नाराजगी को लेकर उठ रही अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है। संजय झा ने साफ किया है कि एनडीए में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। सभी एकजुट हैं। उन्होंने उठ रहे अफवाहों को विपक्ष की साजिश करार दी।

विपक्ष फैला रहा अफवाह 

संजय झा ने कहा कि कुछ लोग एजेंडा लेकर चल रहे हैं, खबरें चल रही है कि नीतीश कुमार ने संभाली कमान…तो नीतीश कुमार ने कमान छोड़ा ही कब था। सीएम नीतीश ने तो पूरे बिहार का कामान संभाल रख है। नीतीश कुमार की सहसमि और उनसे चर्चा के बाद ही कामों का किया जाता है। बहुत सारे लोग सीएम नीतीश को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। संजय झा ने कहा कि ऐसे ही किसी के बयान पर ध्यान मत दीजिए जब आधिकारिक तौर पर जानकारी ना मिले। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुरानी वीडियो चलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

राजद में शामिल होना संभव नहीं 

संजय झा ने सीएम नीतीश के पलटने के सवाल को लेकर कहा कि सीएम नीतीश ने कई बार स्पस्ट किया है और खुले मंच से कहा है कि अब यह संभव ही नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा है कि अब को कभी राजद में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद भी कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता है रिजल्ट क्या होने वाला है। विपक्ष के लोगों को चुनाव के नतीजे की जानकारी मिल गई है, लोगों से फीडबैक मिल गया है। विपक्ष के लोग समझ गए हैं कि जनता का मूड, युवाओं का मूड और महिलाओं का मूड क्या है ? इस कारण ये लोग कन्फ्यूजन पैदा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा संभव ही नहीं है।

एकजुट है एनडीए 

उन्होंने आगे कहा कि, नीतीश जी के नेतृत्व में पूरा एनडीए एक है और एकजुट होकर हमलोग काम कर रहे हैं। एनडीए के 243 विधानसभासीटों पर हमलोगों ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया। पांचवों पार्टी के नेता गए। मुख्यमंत्री जी प्रगति यात्रा पर गए, प्रधानमंत्री जी की कई सभाएं बिहार में हुई। कितना सारा काम हुआ। मुख्यमंत्री चुनाव के घोषणा होने वाले दिन तक यात्रा करते रहे।

उस दिन वो मुजफ्फरपुर के सकरा में थे। सारा कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए 2010 से भी अधिक बहुमत से 2025 का चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार की जनता का कल्याण, 1 करोड़ लोगों को नौकरी, बिहार के विकास का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.