MUZAFFARPUR

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर नित्यानंद राय दिल्ली हुए रवाना, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होगी मुलाकात

पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे हैं.

देर रात उपेंद्र कुशवाहा को मनाने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंहा उनके आवास पहुंचे, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा नहीं मानें.

आज बुलाई थी कार्यालय में बैठक

आज राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दोपहर 12:30 अपने कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाने का ऐलान किया था, लेकिन आनन-फानन में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उनके आवास पर पहुंचे और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर दिल्ली रवाना हो गए.

महुआ सीट को लेकर जताई नाराजगी

उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधायक सीट लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को देने से नाराज हैं. इसको लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी.

अब देखना यह है कि अमित शाह के पास जाकर उपेंद्र कुशवाहा क्या कहते हैं और अमित शाह उनके बातों को कितना तवज्जो देते हैं.

बयानबाजी कर रहे नेता

कुल मिलाकर एक तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला अभी तक साफ नहीं हुआ है, जबकि एनडीए गठबंधन में फार्मूला साफ होने के बावजूद भी लगातार घटक दल एक दूसरे पर बयानबाजी भी कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.