MUZAFFARPUR

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति, अंतिम दौर में पहुंची चर्चा’4

बिहार : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया एकांउट एक्स पर लिखा कि एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और अब यह चर्चा अपने अंतिम चरण में है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दलों के बीच बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है और किसी तरह का मतभेद नहीं है।

सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर लिखा “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।”

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एक बार फिर विकास और स्थिरता के लिए एनडीए पर भरोसा जताएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.