MUZAFFARPUR

बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

बिहार: भोजपुरी अभिनेता और पावर स्टार पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही ज्योति सिंह ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

हालांकि अब यह साफ हो गया है कि ज्योति सिंह को वहां से टिकट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है।

इससे पहले, उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि वे राष्ट्रीय जनता दल के कुछ नेताओं से भी मिली थीं। वहां भी सीट को लेकर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.