MUZAFFARPUR

‘प्रिय पतिदेव, मैं आ रही हूं’..चुनावी चर्चा के बीच पवन सिंह से मिलने लखनऊ पहुंची ज्योतिं सिंह

पटना: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पिछले कई सालों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों के रिश्ते को लेकर आरा कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपने पति से मिलने के लिए लखनऊ जा रही है.

ज्योति सिंह ने विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि ‘आप मुझसे जरूर मिलें. बहुत सारी बातें और बहुत कुछ निर्णय आपके साथ बैठकर लेना हैं. इसलिए आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा. आपकी पत्नी ज्योति’

ज्योति सिंह आगे यह भी लिखती है कि पवन सिंह उनका फोन नहीं उठाते हैं. अपने पोस्ट में लिखा कि ‘मैं कई दिनों से मैसेज कॉल लगातार कर रही हूं. ना वो कोई रिप्लाई दे रहे हैं ना उनके कोई परिवार के सदस्य तो मजबूरन मुझे सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से संदेश देना पड़ता है.’

अपने पोस्ट में ज्योति सिंह ने दर्द भी बयां किया. पवन सिंह के समर्थक से कहा कि ‘अगर आप सभी इसको उनके प्रति द्वेष की भावना से देख रहे हैं तो मेरी जगह आपके परिवार के किसी बहन-बेटी के साथ अगर ऐसा होता तो क्या आप भी उस समय यही बातें करते. लेकिन मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि मेरे जैसा हालत किसी परिवार का ना हो.’

दूसरी पत्नी है ज्योति सिंह

ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. 5 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी. पहली शादी नीलम सिंह के साथ 2014 में हुई थी, एक साल बाद ही 2015 में मुंबई के एक फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी. ज्योतिं सिंह से शादी के कुछ समय बाद सबकुछ ठीक था.

तलाक का केस चल रहा

साल 2021 में ज्योति सिंह ने आरा कोर्ट में तलाक का केस फाइल किया. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और वैवाहिक विवाद का आरोप लगाया. उसने यह भी दावा किया कि शादी के बाद उसने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया. दोनों के बीच तलाक का केस आरा कोर्ट में चल रहा है.

चुनावी चर्चा में पवन सिंह

पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच ज्योति सिंह का इस तरह का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Jyaoti P Singh नामक सोशल मीडिया एकाउंट से इस तरह का पोस्ट किया गया है. हालांकि यह प्रोफाइल वेरिफाई नहीं है, लेकिन इसमें ज्योति सिंह की कई तस्वीर अपलोड है, जिसमें वे कई कार्यक्रम में शामिल और लोगों से मिल रही हैं.

2024 में लोकसभा चुनाव लड़े

पवन सिंह हाल में फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस बीच चर्चा है कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी तक एनडीए में सीट शेयरिंग नहीं हुआ है. इस कारण यह भी कंफर्म नहीं है कि पवन सिंह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को बीजेपी ने बंगाल के आसनसोल टिकट दिया था.

विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं पवन

लेकिन विवाद के कारण पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं मिली. पवन सिंह के इस फैसले से बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. एक बार फिर पवन सिंह विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चर्चा में हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.