पटना: केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम बिहार दौरे पर है. पटना में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हो रही है. EC के सामने तमाम पार्टियां अपनी-अपनी राय रख रही है. कितने चरण में चुनाव हो, इसको लेकर भी सभी ने अपनी-अपनी बात रखी है. जेडीयू ने जहां एक फेज में विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है, वहीं बीजेपी ने कहा कि दो चरणों में चुनाव होने चाहिए.

‘दो फेज में हो विधानसभा चुनाव’
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन कराने के लिए बधाई दी है. साथ ही कुछ अहम सुझाव भी दिए हैं. उन्होंने बताया कि हमने आयोग को कहा है कि बिहार में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होना चाहिए. जायसवाल ने कहा कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के 28 दिन बाद चुनाव कराया जा सकता है.

क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?
दिलीप जायसवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में कुछ शिकायत मिली थी कि मतदाता को वोटर पर्ची सही समय पर नहीं पहुंच पाई थी. ऐसे में हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वोटर पर्ची समय पर मतदाताओं को पहुंचाई जाए.

सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी होनी चाहिए. मतदाताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए. चुनाव के एक-दो दिन पहले पिछड़े समाज, अति पिछड़े समाज के गांवों में अर्धसैनिक बल की उपलब्धता हो और वहां मार्च भी कराया जाए ताकि वोटर में आत्मविश्वास जगे.

एक चरण में होना चाहिए चुनाव’
वहीं, बैठक के बाद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि उन्होंने इलेक्शन कमीशन से मांग की है कि बिहार में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराया जाए. उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में एक फेज में चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं हो सकता है.


Leave a Reply