मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. घटना जिले के करजा थानाक्षेत्र के एक गांव की है. दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

लड़की की स्थिति गंभीर
दुष्कर्म की शिकार लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद लड़की को करजा पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है.

छठी क्लास में पढ़ती है पीड़िता
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बच्ची की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है. वह छठी कक्षा की छात्रा है. बच्ची के पिता ने बताया कि मेरी बेटी अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने के लिए गई थी. मेला देखकर लौट रही थी, इसी दौरान बाइक सवार चार युवक उठाकर बगीचा में ले गए.

हिरासत में दो युवक
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर दो युवक को हिरासत में लिया गया है.

घटना के बाद से अन्य आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं, जिसकी तलाश की जा रही है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.



Leave a Reply