MUZAFFARPUR

अशोक चौधरी की हुंकार- ‘दलित का बेटा हूं, विरोधी के छाती पर चढ़कर राजनीति करूंगा’

पटना : ”मजबूती के साथ बिहार में जो विरोधी हैं, उनके खिलाफ छाती पर चढ़कर राजनीति करूंगा. दलित का बेटा हूं, लेकिन किसी से कम हृदय बाबा ने मुझे नहीं दिया है.” यह कहना है बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का.

प्रशांत किशोर VS अशोक चौधरी

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. जिस प्रकार से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मोर्चा खोल रखा है. अब मंत्री को भी मीडिया के सामने आकर बात रखनी पड़ रही है.

PK को दी चुनौती 

प्रशांत किशोर से बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर संपत्ति से जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे. इसपर अशोक चौधरी ने भी पूरा आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने प्रशांत किशोर को सीधे-सीधे चुनौती दी है.

जेडीयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि आरोप लगाने हैं तो राजनीतिक जीवन में कभी भी, कोई भी, किसी पर आरोप लगा सकता है. मैंने जो संपत्ति घोषित की है उसके अलावा एक धूर भी जमीन मेरे परिवार के नाम पर दिखा दें. प्रशांत किशोर जो बात बोल रहे हैं, वह तो ऑलरेडी मेरे घोषित संपत्ति में है.

मेरी राजनीतिक हत्या नहीं हो सकती’ 

अशोक चौधरी ने कहा कि आरोप प्रत्यारोप लगाने से ना तो किसी की राजनीतिक हत्या हुई है और ना ही अशोक चौधरी की राजनीतिक हत्या होगी. हम पोस्ट पंपलेट झंडा लगाकर हम इतना दूर पहुंचे हैं. साढ़े चार साल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे टिकट बांटे, जनता दल यू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रहे. किसी के चाहने से मेरी राजनीतिक हत्या नहीं होगी.

प्रशांत किशोर की ओर से नोटिस का जवाब मिलने की बात पर अशोक चौधरी ने कहा जवाब मिला है, लीगल टीम उसको देख रही है. उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव का समय आ गया है. कोर्ट में तो लंबा समय लगेगा, इतना जल्दी तो फैसला होने वाला नहीं है लेकिन जनता की अदालत में अब एक दो महीना में ही रिजल्ट आ जाएगा.

‘चुनाव लड़ेंगे, नहीं तो लड़ाएंगे’

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि बेला में हमने दिखाया है, जनसुरज की वहां क्या स्थिति थी. अब पूरे बिहार में दिखाएंगे. चुनाव लड़ने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव लड़ेंगे नहीं तो लड़ाएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.